29 Mar 2024, 03:44:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्बर्ट आइंस्टीन के पत्र की हो सकती है नीलामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 10:43AM | Updated Date: Sep 3 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉस्टन। आधुनिक भौतिकी के पिता कहे जाने वाले अल्बर्ट आइंस्टाइन द्वारा लिखे गए एक पत्र की नीलामी 18,000 अमेरिकी डॉलर में हो सकती है। इस पत्र में उन्होंने चाय के लिए अपने सहयोगी को आमंत्रित किया था। साथ ही इस पत्र में आइंस्टाइन के हस्ताक्षर हैं। अमेरिका के आरआर आॅक्शन के अनुसार इस पत्र में आइंस्टाइन ने रीसिनबाच और उनकी पत्नी को चाय पर आमंत्रित किया था।
 
पत्र में 19 अक्तूबर, 1928 की तिथि लिखी हुई है। यह पत्र उस समय लिखा गया था जब आइंस्टाइन, रीसिनबाच और आॅस्ट्रिया के वैज्ञानिक अर्विन श्रोडिन्गर सभी हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे। आइंस्टाइन ने पत्र में लिखा था,ह्यमुझे लगता है कि आप मेरे सिद्धांत के बारे में जो तर्कसंगत प्रस्तुति देते हैं वह वास्तव में संभव है, लेकिन यह सबसे आसान नहीं है। इस नीलामी के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »