20 Apr 2024, 06:20:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान सरकार ने पुनर्गठित की आर्थिक सलाहकार परिषद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:13PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) का पुनर्गठन किया है। नयी परिषद में 18 सदस्य होंगे जिसमें सात सरकारी क्षेत्र के और शेष निजी क्षेत्र के सदस्य रहेंगे।
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार ईएसी के पुनर्गठन के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी की गयी। निजी क्षेत्र के सदस्यों में पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका का विशेषग्य शामिल होंगे। अठारह सदस्यीय परिषद में जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. फारुख इकबाल, डॉ. अशफाक हसन खान और स्टेट बैंक आॅफ पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर सैयद सलीम राजा शामिल हैं। 
 
अन्य सदस्यों में लाहौर के प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय के कानून के प्रोफेसर डॉ. इजाज नबी, डॉ. आबिद कयूम, डॉ. असद जमान और डॉ. नावेद हामिद के नाम हैं। अर्थशास्त्री शाकिब शेरानी, डॉ. आतिफ मियां, डॉ. आसिम एजाज और डॉ. इमरान रसूल भी इसके सदस्यों में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »