29 Mar 2024, 10:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विमान के उतरते समय हादसा, 18 यात्री घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:08PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के दक्षिण सोचि शहर में शनिवार तड़के हवाई अड्डे के रनवे पर उतरते समय एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्री घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सरकारी संवाद समिति रिया नोवोस्ती ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान में एक कर्मी की मौत हो गयी है।
 
समाचार समिति के अनुसार उत्तेर बोइंग 737 -800 में 164 यात्रियों के अलावा छह विमानकर्मी भी थे और यह विमान मॉस्को से सोचि जा रहा था लेकिन रनवे पर उतरते समय ब्रेक नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ। उस वक्त रनवे के आसपास भारी बारिश हो रही थी। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान में लगी आग को मात्र आठ मिनट में बुझा लिया गया और सभी यात्रियों को 17 मिनट में विमान से उतार लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »