29 Mar 2024, 20:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किलिम्निक के सहयोगी ने अपराध कबूला, जांच में सहयोग को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 4:07PM | Updated Date: Sep 1 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। रूस के राजनीतिक सलाहकार कोंसटैंटिन किलिम्निक के एक कारोबारी सहयोगी सैमुअल पैटन ने अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा लगाये गये विदेशी एजेंट रजिस्ट्रेशन एक्ट उल्लंघन के आरोप को कबूल कर जांच में सहयोग करने को तैयार हो गए हैं। सैमुअल पैटन पर आरोप था कि उसने यूक्रेन के नेताओं के लिए लोंबिग करने की जानकारी छिपाकर विदेशी एजेंट रजिस्ट्रेशन एक्ट का उल्लंघन किया है। इसी तरह के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार अभियान  प्रमुख पाउल मैनफोर्ट पर लगे आरोपों पर अगले महीने वांशिगटन में सुनवायी होगी।

मैनफोर्ट को पहली सुनवायी में बैंक और कर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में वर्जिनिया न्यायालय की पीठ ने दोषी करार दिया था। पैटन ने स्वीकार किया है कि उसने एक अमेरिकी नागरिक के माध्यम से श्री ट्रंप के यूक्रेन बॉलगार्क उद्घाटन कार्यक्रम की टिकटें खरीदने की प्रार्थना की थी। विदेशी नागरिकों द्वारा तरह धोखाधड़ी से टिकट खरीदने पाबंदी है। पैटन के कबूलनामे और मूलर की जांच में सहयोग करने से मैनफोर्ट के मामले की अगले महीने वांशिगटन में होने वाली सुनवाई और इसी मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी किलिम्निक के खिलाफ उनके गवाही देने की संभावना बढ़ गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »