काठमांडू। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शनिवार को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का दौरा कर मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिरीसेना ने लुम्बिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की और कुछ समय तक वहां रूके। श्रीलंका के राष्ट्रपति का अपराह्न करीब तीन बजे काठमांडू लौटने का कार्यक्रम है। वह रविवार को स्वदेश लौट जाएंगे।