29 Mar 2024, 16:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूटान में राष्ट्रीय संसद के चुनाव, अंतरराष्ट्रीय सीमा होगी सील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 5:05PM | Updated Date: Aug 31 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलीगुड़ी। भूटान सरकार ने आगामी 14-15 सितम्बर होने जा रहे राष्ट्रीय संसद के चुनाव के मद्देनजर सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील करने का निर्णय लिया है। भूटान के मुख्य चुनाव सुरक्षा समन्वयक की ओर से जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई। नोटिस के मुताबिक सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही वाले स्थानों को 14 सितम्बर की सुबह छह बजे से 15 सितम्बर की शाम छह बजे तक सील रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इसके साथ ही 10 सितम्बर से सुरक्षा जांच कड़ी कर दी जाएगी। आम लोगों को अपने पहचानपत्र साथ रखने को कहा गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »