20 Apr 2024, 05:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी आज पशुपतिनाथ धर्मशाला का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 5:03PM | Updated Date: Aug 31 2018 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत शुक्रवार को पशुपतिनाथ धर्मशाला नेपाल को औपचारिक रूप से सौंप देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ बहुप्रतीक्षित पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के अनुसार चार सौ बिस्तरों वाली यह धर्मशाला खासकर पर्यटकों के लिए होगा। इसके निर्माण पर खर्च होने वाला धन भारत ने मुहैया कराया है। इसे पशुपति क्षेत्र विकास न्यास को सौंप दिया जाएगा। मोदी आज ही ओली के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बिम्सटेक राष्ट्रों के प्रमुखों को पूर्वोत्तर भारत में निर्मित उपहार भेंट किये हैं।  इन उपहारों में गोल्डन मुगा सिल्क, इरी सिल्क एवं सूत् से निर्मित वस्त्रों के अलावा शॉल आदि शामिल हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »