29 Mar 2024, 14:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस-ताजिकिस्तान ने किया अफगानिस्तान सीमा पर हवाई हमले से इन्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 9:56PM | Updated Date: Aug 27 2018 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। ताजिकिस्तान और रूस ने अफगानिस्तान की सीमा पर मादक पदार्थों के सशस्त्र तस्करों और ताजिकिस्तानी सीमा सुरक्षा बल के बीच हिंसक संघर्ष के दौरान हवाई हमला करने से इन्कार किया है। अफगानिस्तानी अधिकारियों ने कहा था कि ताजिकिस्तान या रूस के विमान ने सीमा पर बम गिराए। ताजिकिस्तान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने दुशांबे में कहा कि उनके देश की ओर कोई हवाई हमला नहीं किया गया। उन्होंने दो सुरक्षाकर्मियों की मौत की भी पुष्टि नहीं की है।
 
उन्होंने बताया कि ताजिकिस्तान के तीन वनकर्मियों पर अफगानिस्तान से आये घुसपैठियों ने हमला कर दिया। उनमें से दो की मौत हो गई और तीसरा बच निकलने में कामयाब रहा।  रूस ने भी किसी भी हवाई हमले से इन्कार किया है। रूसी न्यूज एजेंसी रिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि उसके सैन्य विमान ने ताजिकिस्तान से लगती अफगानिस्तान की सीमा पर कोई अभियान नहीं चलाया। गौरतलब है
 
कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा था कि ताजिकिस्तान या रूस के एक विमान ने उत्तर पूर्वी प्रांत ताखर के दुर्काद जिले में बमबारी की जिसमें छह तस्करों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। ताखर के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि विमान कहां से आया लेकिन यह पुष्टि हो गयी है कि ताजिकिस्तान की सीमा पर मारे गये लोग मादक पदार्थों के तस्कर थे। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने संघर्ष की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि यह संघर्ष मादक पदार्थों के तस्करों और ताजिकिस्तान के सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुआ और विमान ने तस्करों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे जंगलों पर बम गिराये।  उसने बताया कि तालिबानी लड़ाकों को पड़ोसी देशों से लड़ने की इजाजत नहीं है लिहाजा इस मामले की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »