26 Apr 2024, 00:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अकाली दल नेता मंजीत सिंह पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 11:19AM | Updated Date: Aug 27 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। 'दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया में कथित खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका एक साथी घायल हो गया। न्यूयॉर्क के बाद कैलिफोर्निया पहुंचे सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के समारोहों के सिलसिले में सिख समुदाय से चर्चा करना था, जो अगले साल है।
 
'शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले उन पर न्यूयॉर्क में हमला किया गया था। सिंह कैलिफोर्निया के युबा शहर स्थित प्रमुख गुरद्वारे गए थे, तभी 'खालिस्तान 2020 जनमत संग्रह का समर्थन करने वाले 30-35 लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। 
 
कैलिफोर्निया से सिंह ने फोन पर भाषा से कहा, 'मैं घायल हूं। उन्होंने मुझे धक्का दिया और क्रूरता से लात मारीं। यह एक निर्मम जानलेवा हमला था। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 'डीएसजीएमसी के प्रमुख ने कहा कि हमले से वह रुकेंगे या डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान की मांग कर रहे लोग अपनी लड़ाई जारी रख सकते हैं लेकिन हिंसा इसका कोई तरीका नहीं है। सिंह ने कहा कि, हम खालिस्तान के लिए लड़ाई का हिस्सा नहीं बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »