19 Apr 2024, 17:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुझ पर अभियोग चला तो हर कोई हो जाएगा गरीब : डोनाल्‍ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 10:43AM | Updated Date: Aug 24 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाता है तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी। ट्रंप ने 'फॉक्स ऐंड फ्रेंड्स' से इंटरव्यू में कहा, 'मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदि मेरे खिलाफ कभी अभियोजन चलाया जाता है, तो बाजार टूट जाएगा। मुझे लगता है कि हर कोई बहुत गरीब हो जाएगा।'
 
दरअसल, ट्रंप के पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन ने शपथ लेकर कहा है कि ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी अभियान वित्तीय कानून का उल्लंघन करते हुए उन्हें बड़ा जुर्म करने को कहा। उनके इस बयान के बाद ट्रंप की बढ़ती कानूनी चिंताओं को लेकर ही सवाल पूछा गया था, इसके जवाब में ही ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया तो अर्थव्यवस्था ढह जाएगी। 
ट्रंप ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि आप एक ऐसे व्यक्ति पर अभियोग कैसे चला सकते हैं जिसने काफी रोजगार दिया है।'
 
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने कोहेन पर हमला बोलते हुए कहा था कि अच्छे वकील नहीं हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने पूर्व चुनाव अभियान प्रमुख पॉल मनाफोर्ट की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी व्यक्ति बताया। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर कोई अच्छा वकील खोज रहा है तो वह उन्हें सुझाव देंगे कि कोहेन की सेवा नहीं लें। ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने उन्हें परेशानी में डालते हुए चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की थी। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे देने की बात भी स्वीकार की थी।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »