24 Apr 2024, 22:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फेसबुक-ट्विटर ने डिलीट किए दुष्प्रचार वाले 300 अकाउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 10:49AM | Updated Date: Aug 23 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक और ट्विटर ने मंगलवार को 300 खातों को हटा दिया। इनमें से अधिकांशत ईरान में बनाए गए खातें थे जिस पर 'अनौपचारिक व्यवहार' का प्रचलन हो रहा था। सोशल मीडिया कंपनियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी हुई कंपनी फायर आई की की गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। इन खातों से ईरान के दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसमें 'सऊदी विरोधी, इजरायल विरोधी और फिलिस्तीनी समर्थक विषय' शामिल हैं। साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथनील ग्लेशर ने  फेसबुक पर कहा, हमने अप्रमाणिक व्यवहार संचालित करने को लेकर ईरान में बनाए गए 652 पृष्ठों, समूह और खातों को हटा दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »