25 Apr 2024, 17:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 7:03PM | Updated Date: Aug 21 2018 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को कई विस्फोट हुए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काबुल के बाहरी इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई और इससे अफरातफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक विस्फोटों से किसी के हताहत होने की तात्कालिक रूप से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने सोमवार को अफगान सरकार के संघर्षविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। तालिबान ने कहा है कि वह सरकार और विदेशी सैन्य बल के खिलाफ हमले जारी रखेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »