29 Mar 2024, 00:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग उन से दूसरी मुलाकात की संभावना प्रबल : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 6:59PM | Updated Date: Aug 21 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से उनकी दूसरी मुलाकात की संभावनायें प्रबल है। ट्रम्प ने रायटर को दिए साक्षात्कार में कहा कि गत 12 जून को हुई दोनों नेताओं की मुलाकात ऐतिहासिक रही थी। उन्होंने कहा कि किम जोंग के परमाणु हथियार त्यागने की इच्छा को लेकर संदेह के बावजूद उन्हें विश्वास है
 
कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से मुक्त होने की दिशा में बहुत कदम उठाएगा। किम जोंग से दूसरी मुलाकात को लेकर पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि इसकी बहुत अधिक संभावना है, लेकिन वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने इस मुलाकात के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »