20 Apr 2024, 04:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने अलापा कश्मीर का राग. सिद्धू का किया बचाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 6:39PM | Updated Date: Aug 21 2018 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने और वहां सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर विवाद में घिरे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव करते हुए श्री खान ने उन्हें शांति दूत करार दिया है। खान ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट से दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सिद्धू को शांति का दूत बताते हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

दूसरे ट्वीट ने उन्होंने कश्मीर का राग अलापते हुए कहा कि भारत को कश्मीर और अन्य मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लिखा,मैं सिद्धू का मेरे शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। सिद्धू शांति के दूत हैं और पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। पाकिस्तान आने के लिए जो लोग सिद्धू को निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  बिना शांति के हमारे लोग उन्नति नहीं कर सकते।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »