अराफत। सऊदी अरब में हज के लिए पहुंचे लाखों की संख्या में हजयात्रियों ने खराब मौसम के बावजूद हज की रस्मों की शुरुआत की। पांच दिनों तक चलने वाली हज की रस्मों के लिए दुनिया भर के 20 लाख से अधिक हजयात्री यहां आये हैं।
लाखों की संख्या में अकीकतमंद यहां पहुंचे हैं। भारी बारिश और तूफान की आशंका के मद्देनजर हजयात्री अपने शिविर में हैं, हालांकि खराब मौसम के बावजूद हज की रस्मों पर असर पड़ने से इंकार किया गया है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक यहां किसी भी तरह की बीमारी फैलने का कोई आशंका नहीं है। आंतरिक मंत्रालय ने आतंकवादी हमलों अथवा अन्य खतरों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये हैं।