19 Apr 2024, 05:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी प्रधानमंत्री ली कचियांग ने इमरान खान को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 12:45PM | Updated Date: Aug 19 2018 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने इमरान खान को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री निवार्चित होने पर बधाई दी। चीन की समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार अपने बधाई संदेश में कचियांग ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच संबध अंतरराष्ट्रीय स्थितियों में बदलावों और चुनौतियों के बावजूद मजबूत होते गये हैं। दोनों देशों ने हर स्थिति में रणनीतिक सहयोग और साझेदारी वाले अपने संबंधों को बनाये रखा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ा है।
 
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के बनाने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गयी हैं। इससे दोनों देशों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने खान की हाल में दोनों देशों के संबधों पर की गयी सकारात्मक टिप्पणी की सराहना करते हुए कहा कि वह नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के साथ कामकाजी और व्यक्तिगत संबंधों के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक संबंध को जारी रखने के साथ दोनों देशों के साझा भविष्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को भी बनाए रखने के प्रयत्न करते रहना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »