29 Mar 2024, 17:24:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के सहायक जॉर्ज पापाडोपोउलस को 6 महीने सजा की संस्तुति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 10:39AM | Updated Date: Aug 19 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 की जांच कर रही एजेंसियों को रूसी हस्तक्षेप के बारे में झूठ बोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहायक जॉर्ज पापाडोपोउलस को छह महीने की सजा सुनाने की संस्तुति की है। मुलर ने अपनी संस्तुति में कहा, 'सरकार किसी भी तरह की सजा को थोपने की पक्षधर नहीं है लेकिन तय दिशानिर्देशों के अनुसार छह महीने की सजा को समुचित मानती है।' पापाडोपोउलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव  में रूसी हस्तक्षेप के संबंध में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को झूठ बोलने का आरोपी है। इस मामले में सात सितंबर को सजा सुनाये जाने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »