26 Apr 2024, 01:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिख की चाकू घोंपकर हत्या, सदमे में पूरा समुदाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 11:01AM | Updated Date: Aug 18 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। न्यूजर्सी में एक सिख व्यक्ति की उसके ही स्टोर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीते तीन हफ्ते में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की यह तीसरी घटना है। तरलोक सिंह गुरुवार उनके ही स्टोर में मृत मिले थे। उनके सीने में चाकू का जख्म था।
 
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसेक्स काउंटी अभियोजक कार्यालय इसे हत्या का मामला बता रहा है। हालांकि हत्या के पीछे का उद्देश्य फिलहाल ज्ञात नहीं है।बताया जाता है कि सिंह बहुत ही शालीन व्यक्ति थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं जो भारत में रहते हैं। उनके परिवार ने स्टोर बंद कर दिया है। इस घटना से सिख समुदाय गहरे सदमे में है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »