28 Mar 2024, 20:33:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के साथ वार्ता के लिए तैयार हुआ तुर्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 10:22AM | Updated Date: Aug 16 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की अमेरिका के साथ जारी विवादों के समाधान के लिए वार्ता करने के लिए तैयार है।  तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत काउसोगलू ने बुधवार को राजधानी अंकारा में राजदूतों के साथ बातचीत में कहा कि यदि तुर्की को कोई खतरा उत्पन्न न किया जाए तो वह अमेरिका के साथ विवादों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। तुर्की के यूरोपीय संघ के साथ प्रगाढ़ संबंध हैं और ये संबंध एक बार फिर से सामान्य हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि वह यूरोपीय उपायुक्त फ्रैंस टीमरमैन्स के साथ मुलाकात कर तुर्की के लोगों को वीजा में छूट दिये जाने को लेकर बातचीत करेंगे। ईद के बाद तुर्की और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा पर वार्ता होगी। तुर्की का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के तुर्की की ओर कड़े रुख के कारण नाटो के सहयोगी देशों के मध्य विवाद गहराता जा रहा है और तुर्की की मुद्रा लीरा सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »