29 Mar 2024, 19:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश पार्लियामेंट के पास कार ने बैरिकेड को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 5:54PM | Updated Date: Aug 14 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन में मंगलवार को पार्लियामेंट भवन के बाहर कुछ साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद सुरक्षा बैरियर से टकरायी कार के चालक को पुलिस ने आतंकवादी गतिविधि के संदेह में गिरफ्तार कर लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गये। 
 
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि 18 माह के भीतर यह पार्लियामेंट भवन पर दूसरा हमला है। आतंकवादी हमला मानकर इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद 12:07 बजे सिल्वर रंग की फोर्ड फिएस्टा कार ने साइकिल सवारों और राहगीरों के एक समूह को टक्कर मार दी और बाद में पार्लियामेंट भवन के बाहर सुरक्षा बैरियर से टकरा गयी। 
 
पुलिस ने बयान जारी करके बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी उम्र लगभग 20-25 वर्ष है। उसे आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह मानकर जांच कर रहे हैं कि चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी। वह पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है। वाहन में कोई और व्यक्ति सवार नहीं था। वाहन की जांच की जा रही है। कार चालक के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। 
 
पुलिस ने बताया कि किसी भी राहगीर को गंभीर चोट नहीं आयी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो फुटेज में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को ले जाये जाते हुए दिखाया जा रहा है जिसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है। सरकारी सुरक्षा अधिकारी घटना पर चर्चा के लिए शाम साढे छह बजे आपात समिति की बैठक करेंगे। 
 
एक चश्मदीद ने बताया कि कार सवार व्यक्ति तेज रफ्तार में पार्लियामेंट की ओर जा रहा था। यह सामान्य नहीं है। यह मामूली दिखने वाली दुर्घटना नहीं है। उसने कहा कि उसे लगता है कि यह सुनियोजित और बहुत गंभीर घटना है। टेलीविजन तस्वीरों में पुलिसकर्मी एक वाहन की ओर बंदूक ताने नजर आ रहे हैं जो पार्लियामेंट की मुख्य इमारत में प्रवेश करने वाले रास्ते में घुसा हुआ है। घटना के बाद पार्लियामेंट के पास स्थित वेस्‍टमिंटर अंडरग्राउंड स्टेशन बंद कर दिया गया है और पार्लियामेंट की घेराबंदी कर दी गयी है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »