25 Apr 2024, 15:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भ्रष्टाचार के मामले में दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति को आठ साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 2:04PM | Updated Date: Jul 20 2018 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामलों में 24 साल की जेल की सज़ायाफ़्ता पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को सरकार के खजाने को दुरूपोग करने और वर्ष 2016 के संसदीय चुनाव में हस्तक्षेप करने के मामले में और आठ वर्ष की और सजा सुनायी है। यहां की केन्द्रीय जिला जेल ने पूर्व राष्ट्रपति को सरकारी खजाने में करीब 30 अरब वोन का दुरूपयोग करने और संसदीय चुनाव में हस्तक्षेप करने का दोषी पाया और यह सजा सुनायी। सुश्री पार्क ने सभी आरोपों से इंकार किया है। 
 
दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति एवं देश के पूर्व तानाशाह पार्क चुंग की बेटी पार्क हे को इस वर्ष अप्रैल में भ्रष्टाचार के मामले में 24 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी और 18 अरब वोन का जुर्माना लगाया था। सुश्री पार्क (66) पर अपनी सहेली चोई सुन सिल के माध्यम से रिश्वत लेकर स्मार्ट फोन बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी सैमसंग और बहुराष्ट्रीय कंपनी लाट्टो को फायदा पहुंचाने का आरोप है। इसके अतिरिक्त उन पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकार के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के भी आरोप है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »