19 Apr 2024, 04:49:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आॅस्ट्रेलिया के आर्कबिशप को बर्खास्त करें पोप : प्रधानमंत्री टर्नबुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 12:38PM | Updated Date: Jul 20 2018 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने पोप फ्रांसिस से बच्चों के साथ दुराचार करने वाले एक पादरी के कुकर्म छिपाने के आरोपी आॅस्ट्रेलिया के आर्कबिशप को बर्खास्त करने का अनुरोध किया है। टर्नबुल ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से कहा, अब समय आ गया है कि पोप आर्कबिशप  फिलिप विल्सन  को  बर्खास्त कर दें।
 
आर्कबिशप को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। इससे पहले भी टर्नबुल ने कईं बार कहा है कि एडिलेड शहर के आर्कबिशप विल्सन से इस्तीफा ले लेना चाहिए। आर्कबिशप के ऐसा नहीं करने पर टर्नबुल ने उनकी आलोचना तेज कर दी है। इस माह के शुरू में विल्सन को अदालत ने एक साल की नजरबंदी की सजा  सुनाई थी जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
 
आर्कबिशप ने कहा है कि 11 अगस्त को अदालत में  फैसले के अनुरूप ही वह कदम उठाएंगे। विल्सन (67) फिलहाल जमानत  पर हैं और घर में नजरबंद हैं। वह अल्जाइमर बीमारी से ग्रस्त हैं। विल्सन  के वकीलों ने अदालत में  दलील है कि उनका मुव्वकिल बेगुनाह है और उसे 1970 के दशक में पादरी जेम्स फ्लेचर द्वारा बच्चों के साथ किये जाने वाले दुराचार के बारे में जानकारी नहीं थी।
 
बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत को बताया था कि दो बच्चों ने वर्ष 1976 में विल्सन से दुराचार की शिकायत की थी। फ्लेचर को वर्ष 2004 में बच्चों के साथ दुराचार के नौ मामलों दोषी करार दिया गया था  और वर्ष 2006 में जेल में  मस्तिष्काघात से उसकी मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »