काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी खुद को बम से उड़ा लिया। घटना में एक तालिबान कमांडर सहित 20 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सरकारी बलों ने 54 लोगों को तालिबान की एक जेल से छुड़ा लिया। दक्षिणी कंधार प्रांत में तालिबान ने अर्गिस्तान जिले में पुलिस चौकी पर कल रात हमला कर नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जिया दुरार्नी ने जानकारी दी कि अर्गिस्तान में छिड़ी लड़ाई में 25 तालिबानी लड़ाके मारे जा चुके हैं और 15 घायल हो गए। यह हिंसा वाला क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से लगा है।