28 Mar 2024, 18:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निकारगुआ में एक छात्र की मौत, तीन लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 10:29AM | Updated Date: Jul 16 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनागुआ। निकारगुआ में सशस्त्र सरकार समर्थकों की गोलीबारी में शुक्रवार को एक छात्र की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी के कारण एक चर्च में पूरी रात फंसे एक दर्जन छात्रों को कैथोलिक पादरियों ने शनिवार को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और उन्हें उनके घर पहुंचाया। अमेरिका के मानवाधिकार आयोग के सदस्य पाउलो अबराओ ने ट्विटर पर बताया कि चर्च में कम से कम एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। चर्च में रात गुजारने वाली एक महिला ने बताया कि एक छात्र की मौत हो गई।
 
महिला ने बताया कि डरे हुए छात्रों ने चर्च के फर्श पर रात बिताई। वही स्थानीय सोशल मीडिया ने दो लोगों की मौत की सूचना दी। उल्लेखनीय है कि निकारगुआ के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएन) में राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के वफादार बंदूकधारियों ने गोलीबारी के बाद शुक्रवार को छात्र ने दिव्य दया कैथोलिक चर्च में शरण ली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »