25 Apr 2024, 06:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में रासायनिक कारखाना में विस्फोट - 19 की मौत, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 10:50AM | Updated Date: Jul 14 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के दक्षिणी प्रांत सिचुआन में गुरुवार को एक रासायनिक कारखाना में विस्फोट के कारण 19 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से काफी दूर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के यिबिन हेंग्डा टेक्नोलॉजी में हुए विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चीन की स्थानीय मीडिया की वीडियो में फैक्टरी से धुएं का गुबार निकलते दिखाई दे रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »