25 Apr 2024, 11:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर बम से हमला, 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 10:43AM | Updated Date: Jul 14 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बन्नू शहर में शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री अकरम दुरार्नी के काफिले को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में जमीयत उलमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) पार्टी के नेता दुरार्नी समेत 37 लोग घायल हुए हैं। दुरार्नी 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में नेशनल असेंबली की बन्नू सीट से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए) पार्टी ने टिकट दिया है। 
 
दुरार्नी पड़ोस के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद 40 मीटर आगे बढ़े थे कि उनकी गाड़ी के पास जोरदार धमाका हुआ। विस्फोटक वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री दोस्त मोहम्मद खान ने हमले की कड़ी निंदा की और प्रांत की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। इमरान खान ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा, 'यह आने वाले चुनाव में अड़ंगा डालने की कोशिश है। पाक की जनता इस तरह की  साजिश को कामयाब नहीं होने देगी।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »