25 Apr 2024, 06:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में फेसबुक पर लगा पांच लाख पाउंड का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 11:02AM | Updated Date: Jul 13 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। सोशल मीडिया वेबसाइट कंपनी फेसबुक पर कैंब्रिज एनालिटिका डाटा सुरक्षा मामले में ब्रिटेन में पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। सूचना आयुक्त कार्यालय ने पाया कि फेसबुक ने लोगों की जानकारियां सुरक्षित रखने में असफल रहकर कानून का उल्लंघन किया है। ब्रिटिश संसद की मीडिया समिति ने इस मामले की जांच की थी।
 
समिति के चेयरमैन डैमियन कोलिन्स ने कहा कि उपयोक्ताओं की जानकारियां सुरक्षित रखने में असफल रहने के कारण फेसबुक पर पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »