20 Apr 2024, 02:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक पहुंचने पर नवाज शरीफ और बेटी मरियम की होगी गिरफ्तारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 10:59AM | Updated Date: Jul 13 2018 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को शुक्रवार को देश लौटने पर हेलिकॉप्टर से सीधा अदियाला जेल ले जाया जाएगा। जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने दोनों को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इसके लिए नैब को शुक्रवार के लिए दो हेलिकॉप्टर देने की भी मंजूरी दे दी है। 
नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है।
 
इससे पहले नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि नैब की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को नवाज शरीफ को 10 साल, उनकी बेटी मरियम नवाज को सात साल और दामाद कैप्टन सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा अदालत ने नवाज शरीफ पर 80 लाख पाउंड और मरियम नवाज पर 20 लाख पाउंड का जुर्माना भी लगाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »