29 Mar 2024, 13:10:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आइवरी कोस्ट में फ्रांस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 11:12AM | Updated Date: Jul 12 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। पश्चिमी अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में प्रशिक्षण अभियान के दौरान फ्रांसीसी सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गयी तथा चालक दल का दूसरा सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्रांसीसी सेना ने घटना की जानकारी दी। फ्रांसीसी सेना के मुताबिक आइवरी कोस्ट की आर्थिक राजधानी अबिदजान से 20 किलोमीटर पूर्व में प्रशिक्षण अभियान के दौरान फ्रांसीसी सेना का एक गजाले हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
वक्तव्य के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला पाया है। हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक दल के दोनों सदस्यों को पोर्ट बोएट स्थित फ्रांसीसी सैन्य अड्डे लाया गया जहां पायलट की मौत हो गयी। घायल हुए चालक दल के दूसरे सदस्य को इलाज के लिए हवाई मार्ग से फ्रांस ले जाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »