29 Mar 2024, 13:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने किया ब्रेक्जिट प्रस्तावों का समर्थन देने का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 11:10AM | Updated Date: Jul 12 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी से यूरोपीय संघ के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंधों के प्रस्ताव को समर्थन देने का आग्रह किया है। थेरेसा मे के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह अपील सरकार की ओर से ब्रेक्जिट (ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया) को लेकर प्रस्तुत किए जाने वाले श्वेत पत्र से पहले की है।
 
सरकार गुरुवार को ब्रेक्जिट नीति से संबंधित एक दस्तावेज प्रस्तुत करेगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कंजर्वेटिव पार्टी के सभी सदस्यों से उनके प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह किया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रेक्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद थेरेसा मे की सरकार संकट में आ गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »