20 Apr 2024, 02:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाटो सहयोगियों को अमेरिका की झिड़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:40AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते ब्रसेल्स में यूरोपीय देशों के नेताओं की बैठक से ठीक पहले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष और इस संगठन के लिए पर्याप्त मात्रा में योगदान नहीं देने के लिए झिड़की लगाई है।
 
नाटो शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले उन्होनें कहा कि सदस्य देश इस संगठन के लिए उचित मात्रा में योगदान नहीं कर रहे हैं और अमेरिका के साथ उनकी व्यापार नीतियां भी दोषपूर्ण है। उन्होंने एक टवीट् करते हुए कहा 'किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिका नाटो पर अधिक धनराशि खर्च कर रहा है और यह उचित नहीं है तथा किसी भी सूरत में स्वीकार्य भी नहीं है। जब से मैंने कार्यकाल संभाला है तो इन देशों की तरफ से किए जाने वाले योगदान का अंश बढ़ा है लेकिन उन्हें इसे और बढ़ाना चाहिए।' उन्होंने एक अन्य टवीट् में यह भी कहा कि अमेरिका के साथ यूरोपीय देश का अधिशेष व्यापार है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई है। 
 
गौरतलब है कि ट्रंप नाटो के शुरू से ही आलोचक रहे हैं और 2016 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस संगठन के बारे में काफी बातें कही थीं। उनका मानना है कि इस संगठन के रक्षा इंतजामों पर अमेरिका अधिक धनराशि खर्च कर रहा है जो एक तरह से उस पर बोझ है। इस समय अमेरिका नाटो के सत्तर प्रतिशत खर्च का वहन कर रहा है और अन्य नाटो सदस्य देशों ने 2024 तक हर साल अपने सकल घरेलू उत्पाद की दो प्रतिशत धनराशि देने का फैसला लिया है। लेकिन स्पेन और जर्मनी की तरफ से ऐसा कोई कदम नहीं दिखता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »