28 Mar 2024, 14:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंजरवेटिव पार्टी सांसदों को थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की उम्मीद नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:38AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने के मसले (ब्रेग्जिट) पर ब्रिटिश सरकार के दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कंजरवेटिव पार्टी सांसदों का मानना है कि प्रधानमंत्री थेरेसा मे की सरकार के समक्ष कोई चुनौती नहीं है और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की कोई संभावना भी दिखाई नहीं देती है।
 
गौरतलब है कि थेरेसा मे के इस योजना से जुड़े प्रस्ताव के विरोध में विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष ब्रानडेन लेविस और अन्य सांसदों का मानना है कि इसके बावजूद उन्हें नहीं लगता है कि मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
 
इंग्लैंड और वेल्स के महाधिवक्ता रॉबर्ट बकलैंड ने पत्रकारों को बताया 'सत्ता को चुनौती देने वाला ऐसा कोई भी सवाल मेरे लिहाज से खिड़की से बाहर कर दिया है और ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं है और उनकी सरकार पूरी तरह सुरक्षित हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »