29 Mar 2024, 13:45:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के जलालाबाद में आत्मघाती विस्फोट में 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 5:16PM | Updated Date: Jul 10 2018 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इनामुल्लाह माईखेल ने पूर्वी शहर में आत्मघाती विस्फोट में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है और कहा कि इस हमले में चार घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया हमलावर ने ईंधन स्टेशन के पास खुद को उड़ा लिया जिसके कारण भीषण आग लग गई।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »