24 Apr 2024, 03:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत को मिला हंबनटोटा हवाई, अड्डे के परिचालन का अधिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2018 11:03AM | Updated Date: Jul 7 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। घाटे में चल रहे श्रीलंका के मट्टाला राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन भारत करेगा। यह एयरपोर्ट श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 241 किलोमीटर दूर हंबनटोटा शहर में स्थित है। इसका संचालन भारत और श्रीलंका के संयुक्त उद्यम के तहत किया जाएगा। एयरपोर्ट के मालिकाना हक में भारत की बड़ी हिस्सेदारी रहेगी।
 
श्रीलंका के नागरिक उड्डयन मंत्री निमल सिरीपाला डि सिल्वा ने गुरुवार को संसद में यह जानकारी दी। बीस करोड़ डॉलर (करीब 1447 करोड़ रुपये) की लागत से बने इस हवाई अड्डे को दुनिया का सबसे खाली एयरपोर्ट कहा जाता है। दरअसल, इस एयरपोर्ट से बहुत कम उड़ानें संचालित होती हैं। सिरीपाला ने कहा, 'इस मरते एयरपोर्ट को दोबारा जीवित करने की आवश्यकता है।
 
हमें इससे दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब भारत इस एयरपोर्ट का संचालन करेगा। समझौते की शर्तो पर अभी काम होना बाकी है।' विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार ने चीन के साथ ही भारत को साधने के लिए एयरपोर्ट भारत को बेच दिया। श्रीलंका सरकार इससे पहले हंबनटोटा बंदरगाह चीन के हवाले कर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »