28 Mar 2024, 21:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी प्रमुख ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2018 10:50AM | Updated Date: Jul 7 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एंजेसी प्रमुख स्कॉट प्रुइट ने नीतिगत विवादों और कड़ी आलोचनाओं के बाद गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। प्रुइट करदाताओं के खर्च पर प्रथम श्रेणी की हवाई यात्राओंं, सुरक्षा पर व्यापक खर्च, कार्यालय में साउंडप्रूफ फोन लगवाने और अपने पद का गलत इस्तेमाल को लेकर कई महीने से जांच एजेंसियों की रडार पर थे।
 
कई डेमोक्रेटिक और  रिपब्लिक सांसद ने उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रुइट ने अपने इस्तीफे में कहा, मेरी और मेरे परिवार की निरन्तर आलोचना से हम सभी आहत हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीटर पर कहा, मैंने पर्यावरण संरक्षण एंजेसी प्रमुख प्रुइट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पर्यावरण संरक्षण एंजेसी के उप प्रशासक एंड्रयू व्हीलर एजेंसी का कार्यकारी प्रमुख का पदभार संभालेंगे। स्कॉट ने पद पर रहते हुए शानदार कार्य किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »