20 Apr 2024, 08:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में सड़क हादसे में नौ मरे, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 3:32PM | Updated Date: Jul 4 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी के दक्षिण पूर्व इलाके में स्थित व्यस्त राजमार्ग पर बस और ट्रक के बीच टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। टेलीविजन चैनल एनटीवी के मुताबिक यह हादसा नैरोबी से 125 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित ईमेल शहर के पास हुआ। दुर्घटना के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई।

केन्या के डेली नेशन अख़बार द्वारा प्रकाशित चित्रों में ट्रक के चारों ओर इसके जले हुए हिस्से को दिखाया गया है तथा इसके आस-पास मलबे बिखरे हुए हैं। नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में हर साल तीन से 13 हजार के बीच केन्याई लोग मारे जाते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »