19 Apr 2024, 12:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हमले में मारा गया आईएस सरगना अबू बकर अल-बगदादी का बेटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 1:20PM | Updated Date: Jul 4 2018 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। आईएस की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने एक बयान जारी कर कहा कि सीरिया के होम्स प्रांत में जिहादियों के एक हमले के दौरान इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल-बगदादी का बेटा हुदायफाह अल-बद्री मारा गया। बयान में आगे कहा गया कि, होम्स में थर्मल पावर स्टेशन पर नुसायरियाह और रूस के खिलाफ अभियान में अल-बद्री मारा गया।
 
अमाक ने इसके साथ एक युवक की तस्वीर जारी की है जिसके हाथ में राइफल है। आईएस राष्ट्रपति बशर अल-असद के अलावैत धार्मिक अल्पसंख्यक पंथ के लिए नुसायरियाह शब्द का इस्तेमाल करता है। आईएस ने 2014 में ईराक के बड़े हिस्से पर कब्जे के बाद सीरिया और ईराक में खुद को खलीफा घोषित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »