28 Mar 2024, 21:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने सौंपी जेल में बंद भारतीय नागरिकों की सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 12:02PM | Updated Date: Jul 2 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने वहां की जेलों में बंद 471 भारतीय नागरिकों की सूची रविवार को भारत को सौंपी है। इस सूची में 418 मछुआरों के अलावा 53 ऐसे कैदी शामिल हैं, जो अवैध तरीके से पाकिस्तानी जल सीमा लांघने के चलते बंदी बना लिए गए थे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच 21 मई 2008 को हुए समझौते के तहत यह सूची जारी की गई है।
 
गौरतलब है कि समझौते के तहत साल में दो बार यानी पहली जनवरी और पहली जुलाई को दोनों ही देश बंदी बनाए गए नागरिकों की सूची एक-दूसरे से साझा करते हैं। पाकिस्तीन के बयान में उम्मीद जताई गई है कि भारत भी जल्द ही पाकिस्तानी उच्चायोग को भारतीय जेलों में बंद कैदियों की सूची सौंप देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »