24 Apr 2024, 09:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प-पुतिन की 16 जुलाई को हेलसिंकी में होगी बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 10:57AM | Updated Date: Jun 30 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आगामी 16 जुलाई को यूरोपीय देश फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में शिखर बैठक होगी। क्रेमलिन और व्हाइट हाउस ने पहले से मंजूर इस बैठक के स्थान और तिथि की पुष्टि गुरुवार को की। दोनों देशों ने संयुक्त रूप से बैठक के समय और स्थान की घोषणा की। दोनों देशों ने बुधवार को इस शिखर बैठक आयोजित करने के लिए एक समझौता भी किया था। 
 
व्हाइट हाउस ने एक वक्तव्य में कहा, 'दोनों नेता अमेरिका और रूस के बीच संबंधों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे।' ट्रम्प ने इससे पहले ही ब्रसेल्स में 11 और 12 जुलाई को आयोजित उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन के बाद फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पुतिन से मुलाकात की संभावना व्यक्त की थी।
 
बुधवार को ही क्रेमलिन में पुतिन की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से मुलाकात के बाद रूस के विदेशी नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तीसरे देश में शिखर बैठक होगा और इसके लिए तैयार होने के लिए कई हफ्तों की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »