29 Mar 2024, 10:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान की अबादान रिफाइनरी में लगी आग, छह लोग झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:58AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ईरान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित बड़े तेल रिफाइनरी में बुधवार की रात में आग लग गई जिसमें छह लोग झुलस गए। अर्द्ध सरकारी संवाद समिति तस्रीम ने यह जानकारी दी। समिति के मुताबिक घटना से प्रभावित अबादान रिफाइनरी में आग पर काबू पा लिया गया है। तस्रीम के मुताबिक आग लगने के कारण का अभीतक पता नहीं चल सका है।
 
इस घटना से विश्व में तेल के पांचवें सबसे बड़े निर्यातक ईरान से तेल के निर्यात पर कोई असर नहीं हुआ है। संवाद समिति इस्रा के मुताबिक घायलों में एक की हालत गंभीर है। अबादान तेल रिफाइनरी दक्षिणी तेल समृद्ध खुजÞेस्तान प्रांत में स्थित है जो ईरान की सबसे पुरानी कच्ची प्रसंस्करण रिफाइनरी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »