29 Mar 2024, 07:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व मलेशियाई पीएम के परिसरों पर छापा, 273 मिलियन का सामान जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 3:24PM | Updated Date: Jun 28 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। मलयेशियाई पुलिस ने बताया है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की वजह से उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में कुल 2 करोड़ 73 लाख डॉलर यानी 187 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है। इसमें कैश, जूलरी और सैकड़ों घड़ियां, हैंडबैग शामिल हैं। कमर्शल क्राइम इनवेस्टिगेशन्स चीफ अमर सिंह ने इसे मलयेशियाई इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती बताया है। सिंह ने बताया कि जिन सामानों को जब्त किया गया है उनमें 12 हजार गहने, 567 हैंडबैग्स, 423 घड़ियां और 234 धूप चश्मे शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि गहनों में 2 हजार 200 अंगूठियां, 1 हजार 400 नेकलेस, 2,100 ब्रेसलेट्स, 2 हजार 800 जोड़ी इयर रिंग, 1,600 ब्रोचेस और 14 टियारा शामिल हैं। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद ही नजीब को इसी साल 9 मई को हुए चुनावों में करारी हार मिली थी। नजीब और उनकी पत्नी के देश छोड़कर जाने पर भी रोक है। हालांकि, दोनों भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »