29 Mar 2024, 20:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या : नैरोबी के बाजार में आग लगने से 15 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 1:43PM | Updated Date: Jun 28 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी के बाजार में गुरुवार को आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। आपात सेवा के एक अधिकारी सेंट जॉन एंबुलेंस ने कहा कि आग देर रात करीब 2:30 बजे लगी जो कई अपार्टमेंट और इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। नैरोबी के क्षेत्रीय समन्वयक कंगछे थुकू के मुताबिक मृतकों की संख्या 15 हो गयी है। इनमें से पांच लोगों की मौत अस्पताल में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में 70 अन्य घायल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »