24 Apr 2024, 20:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में प्रांतीय चुनावों के लिए मतदान प्रकिया शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 11:58AM | Updated Date: Jun 28 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र और बडे मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में बुधवार को प्रांतीय चुनावों के लिए मतदान की प्रकिया शुरू हो गई  और पिछले माह बम विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इनमें 171 शहरों के महापौरों, राज्य प्रतिनिधियों तथा गवनरों के लिए चुनाव हो रहे हैं और इनके बाद अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय तथा राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों की तस्वीर साफ हो सकेगी। 
 
हालांकि कुछ कट्टरवादी इस्लामिक नेता राष्ट्रपति जोको विदोदो को हटाने की मांग कर रहे है जिनके दूसरी बार पद सत्ता में आने की उम्मीद है। विदोदो ने देश में  अनेकता की स्थिति और उदार इस्लाम की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया है। इंडोनेशिया में पिछले माह कई आत्मघाती हमलों में 30 लोगों की मौत के बाद इस बार सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और चुनावों में हजारों पुलिसकर्मियों तथा सैनिकों की डयूटी लगाई गई है।
 
राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सेत्यो वासिस्तो ने बताया कि नियमित पुलिस अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है और सेना के अलावा 171,000 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। इन चुनावों के लिए 16 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए पंजीकृत किया गया है और इनमें से आधे जावा द्वीप में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »