29 Mar 2024, 12:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के खिलाफ सालाना रैली से दूर रहा उत्तर कोरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2018 11:53AM | Updated Date: Jun 26 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया ने उसके खिलाफ होने वाली सालाना रैली को इस साल रद्द कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में हुई बैठक के बाद इसे संबंध सुधारने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
 
कोरियाई युद्ध शुरू होने की बरसी पर उत्तर कोरिया हर साल 'अमेरिकी साम्राज्यवाद' के खिलाफ रैली का आयोजन करता रहा है। इस मौके पर वह अमेरिका के खिलाफ डाक टिकट भी जारी करता रहा है। मुट्ठी लहराते हुए और झंडे लेकर लोगों की भीड़ अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करती रहती थी। पिछले साल भी प्योंगयांग में किम-2 सुंग चौराहे पर बड़ी रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें एक लाख लोग शामिल हुए थे। लेकिन, इस साल सोमवार को इस तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ।
 
इस बीच, सियोल से प्राप्त खबरों में कहा है कि दोनों कोरियाई देश अपने सैनिकों के बीच सीधी संचार सेवा बहाल करने के लिए सहमत हो गए हैं। सियोल में उत्तर कोरियाई कर्नल ओम चांग नाम और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो यंग गुन के बीच बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। दोनों देशों के बीच तनाव घटाने और विश्वास बढ़ाने का इसे एक और प्रयास माना जा रहा है। पूर्वी और पश्चिमी संचार लाइनों को पूरी तरह बहाल करने के तौर-तरीकों पर आगे बातचीत जारी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »