29 Mar 2024, 06:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक आम चुनाव में दो सीटों पर किस्मत आजमाएंगी नवाज शरीफ की बेटी मरियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 12:49PM | Updated Date: Jun 24 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने जा रहे आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। वे लाहौर नेशनल एसेंबली (एनए)- 127 और पंजाब एसेंबली कांस्टिट्यूएंसी पीपी 173 से चुनाव लड़ेंगी। जियो टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के संसदीय बोर्ड ने मरियम की उम्मीदवारी का एनए- 127 संसदीय क्षेत्र से मंजूरी दी है। इससे पहले मरियम ने लाहौर के एनए-125 और एनए-127 सीट और पंजाब एसेंबली सीट पीपी-173 पर अपने नामांकन का पर्चा भरा था।
 
रिटर्निंग आॅफिसर ने उनकी उम्मीदवार को मंजूर भी कर लिया था। हालांकि, अब वे एनए-127 और पीपी 173 सीट से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले, मरियम ने घोषणा की थी कि वह एनए-120 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। ये सीट शरीफ परिवार का गढ़ रही है जहां पर पहले नवाज शरीफ खुद और उसके बाद उनकी पत्नी कुलसूम नवाज प्रतिनिधित्व करते आए हैं। उधर, पीएमएल (एन) अध्यक्ष नवाज शरीफ ने उन लोगों को अपनी ब्यौरा देने को कहा है जो चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »