28 Mar 2024, 18:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन के उच्च सदन में यूरोपीय संघ से अलग होने का विधेयक पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:50PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के उच्च सदन ने यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है इसके साथ ही इस विधेयक पर महीनों से हो रही संसदीय चर्चा पर भी विराम लग गया है। 
इस विधेयक के कानून बनने पर ब्रिटेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता औपचारिक रूप से खत्म हो जाएगी। ब्रिटेन के उच्च सदन हाउस आॅफ लॉर्ड्स ने सरकार के पेश किये गये इस विधेयक को मतदान के बिना ही अपना अनुमोदन दे दिया। इससे पहले सदन के निचले सदन हाउस आॅफ कॉमन्स में इस विधेयक का विरोध करने वालों को हार का सामना करना पड़ा था। यूरोपीय संघ से अलग होने संबंधी विधेयक अब 'रायल असेन्ट' यानी शाही स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन जाएगा। शाही स्वीकृति महज एक औपचारिक प्रक्रिया है जिसमें किसी तरह की चर्चा या वाद-विवाद शामिल नहीं होता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »