24 Apr 2024, 10:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण होने तक प्रतिबंध जारी रहेगा: द. कोरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 5:47PM | Updated Date: Jun 20 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि जब तक उत्तर कोरिया पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उसे और अन्य देशों को आश्वस्त नहीं कर देता है तब तक उस पर प्रतिबंध जारी रहेगा। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग व्हा ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कोरिया  सुरक्षा और शांति के अन्य प्रयासों के बदले उत्तर कोरिया से पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर ठोस कार्रवाई करने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, 'बहरहाल प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक हम आश्वस्त नहीं हो जाते हैं कि पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हो गया है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »