25 Apr 2024, 10:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर नये शुल्क लगाने की दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 4:49PM | Updated Date: Jun 19 2018 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन के साथ व्यापारिक युद्ध में 'जैसे को तैसा' की नीति पर अमल करते हुए उसके 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को उन चीनी उत्पादों को चिह्नित करने को कहा है जिन पर नये शुल्क लगाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम चीन द्वारा 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के जवाब में उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'अगर चीन अपना रवैया बदलने और अमेरिकी उत्पादों पर लगाये गये शुल्क को वापस लेने को राजी नहीं हुआ तो कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चीन के उत्पादों पर ये शुल्क लागू किये जाएंगे।' चीन ने शनिवार को 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को ही 50 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिसके जवाब में चीन ने यह कदम उठाया था। ट्रंप ने बौद्धिक संपदा की चोरी तथा अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों का हवाला देकर चीन से आयातित उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। चीन ने जवाबी कदम की चेतावनी दी थी। अब अमेरिका ने एक बार फिर चीन के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। इसी के साथ दुनिया की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। 
ट्रंप ने चीन के रुख से नाराजगी जताते हुए कहा कि चीन अपना रवैया बदलने की बजाय अमेरिकी कंपनियों, कर्मियों और किसानों को धमका रहा है जिन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चीन ने अमेरिका के इस कदम के बदले अपना आयात शुल्क बढ़ाया तो अमेरिका उसके 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर फिर से आयात शुल्क लगायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »