28 Mar 2024, 20:42:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में नौका डूबी, 128 लोग लापता, तलाश जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 3:31PM | Updated Date: Jun 19 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की टोबा झील में एक यात्री नौका के डूब जाने से करीब 128 लोग लापता हो गए हैं। राहत एवं बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी है। समीपवर्ती शहर मेदान के राहत एवं बचाव दल के प्रमुख बुदियावान ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि उस हादसे में अनेक लोगों के लापता होने की आशंका है। इससे पहले प्रशासन ने बताया था कि नौका में कम से कम 80 लोगों के सवार होने की सूचना थी लेकिन बाद में यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या के बारे में सही जानकारी दी गयी। बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »