28 Mar 2024, 20:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में आत्मघाती और रॉकेट हमले में 31 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 4:07PM | Updated Date: Jun 18 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों पर दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिये और उपनर रॉकेट से हमले किये जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये। 
स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने यह जानकारी दी। कोलो के मुताबिक दम्बोआ में दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया। ये हमले ईद उल फितर की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बोको हरम के जिहादियों ने इन आत्मघाती विस्फोटों को अंजाम दिया। 
कोलो ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। कोलो ने बताया कि यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »